dashboard
Serie
मेरी आगरा यात्रा
|
हमें ताजमहल देखने जाना था। हम कुछ देर और रेल्वे स्टेशन पर रुके, ताकि शहर जाग सके और चहल पहल शुरू हो जाए। और ताजमहल खुल जाए। ऑटो मिलने लगे। मैंने अनुमान किया था कि वह आठ बजे तक खुल जाएगा। साढ़े सात बजे, हम रेलवे स्टेशन से बाहर निकले। रेलवे स्टेशन के बाहर बड़े-बड़े अक्षरों में आई लव आगरा लिखा हुआ था। हमने वहाँ फोटो खींचे और तुरंत स्टेटस पर लगा दिए ताकि घर पर तो पता लग ही जाए कि हम आगरा पहुँच गए हैं। हाँलाकि घर वाले भूरा से फोन पर बात करते रहते थे। फिर भी फोटो देख लेने पर उन्हें तसल्ली हो जाती थी, कि हमारा बेटा ठीक है।
रात को उजाला नहीं था इसलिए यह नहीं दिखा था। सुबह इसे देखकर मैं चौंक गया कि यह अचानक कहाँ से प्रकट हो गया। फोटो खींचकर हम ऑटो स्टैंड की तरफ बड़े। ताजमहल पाँच कि.मी. दूर था, पैदल थक जाते और दोपहर तक पहुँच पाते। हम एक इलेक्ट्रिक टुक टुव में बैठ गए। वह 20-20 रुपये में तैयार हो गया था।
उसमें हमारे अलावा एक अधेड़ उम्र आदमी और उसका पोता भी थे। टुक टुक ताजमहल की तरफ चल पड़ी। उसी रास्ते पर जिस पर हम रात को एक कि. मी. तक दुकानों पर खाना ढूढ़ते-ढूढ़ते निकल आए थे। मैं सोच रहा था कि हम आगरा के मुख्य शहर की घनी आबादी की बीच से जायेंगे पर नहीं। यह सड़क तो चौड़ी थी। ऐसी सड़के सभी शहरों में दिख जाती हैं। घनी आबादी में पतनी गलियो में जाने में ज्यादा अच्छा लगता है, छज्जे पर बैठे लोग दिख जाते हैं। आपस में किसी की बुराई करती औरते दिख जाती हैं। अपने आपको नई कहने वाली और अपने को आधुनिक कहने वाली लड़कियाँ दिख जाती हैं। खेलते कूंदते बच्चे मिल जाते हैं। लड़कियों के लिए अपने आपको अच्छा दिखाने वाले लड़के दिख जाते हैं। परिवार की परेशानियों से परे परिवार के बूढ़े दादा दादी दिख जाते हैं। निवासी मोहल्लों में से जाते हुए आनंद ही अलग होता है। लोग आपको जानने की कोशिश कर रहे होते हैं और आप लोगों को। वह आपको अजीब कहते हैं और आप उन्हें। पर चौड़ी सड़क से जाते हुए ऐसा कुछ नहीं था। मैं किनारों पर बने बड़े- बड़े मकानों को जो घर नहीं थे देखते हुए जा रहा था। उनमें क्या आनंद था, कुछ नहीं। कोई व्यक्ति यदि नये शहर जाता है तो क्यों जाता है। वहाँ कि संस्कृति देखने, वहाँ के लोग देखने, उनकी आदते और व्यवहार देखने। सिर्फ ताजमहल कुछ नहीं रखा, पर यदि भीड़ से होते हुए ताजमहल तक जाते तो बात ही अलग होती। इस सड़क पर ऐसा कुछ भी नहीं था।
Título : मेरी आगरा यात्रा: ताजमहल, आगरा किला और पेठा : भाग-2
EAN : 9798227466549
Editorial : Sahitya press
El libro electrónico मेरी आगरा यात्रा: ताजमहल, आगरा किला और पेठा : भाग-2 está en formato ePub
¿Quieres leer en un eReader de otra marca? Sigue nuestra guía.
Puede que no esté disponible para la venta en tu país, sino sólo para la venta desde una cuenta en Francia.
Si la redirección no se produce automáticamente, haz clic en este enlace.
Conectarme
Mi cuenta