dashboard
Serie
दिल्ली यात्रा
|
सुबह के पौने चार बजे मेरी फिर नींद खुल गई, मेरे उठने का समय यही है। घर पर तो इसके बाद सो भी जाऊँ पर बाहर नींद नहीं आती है। मैंने चादर उघार कर देखा, सब सो रहे थे। बड़ी भारी दिक्कत थी, तो क्या अकेला ही जागना होगा। मैं उठकर दीवार से टिककर बैठ गया। फिर तय किया कि उठ जाना चाहिए, तो चादर घिड़ी करके बैग में रख दिया और मुँह हाथ धुलने बाशरूम गया। रौनक और आनंद बढ़ गया था, बाहर कई लोग उठ गए थे। हवा में शीतलता और भी बढ़ गई थी। दिल्ली में सुबह की हवा तो साफ थी। मजा आ रहा था। ब्रह्ममुहुर्त में कुछ ज्यादा ही अच्छा लगता है। हृदय नाच रहा था। लोग नहाने धोने लगे थे। मैं वापिस हॉल में आ गया, और पढ़ने बैठ गया। वैसे वह समय मेरे योग करने का था, पर वहाँ कहाँ जाकर योग करता इसलिए पढ़ना ही ठीक समझा। पढ़ने के बाद लिखना शुरू किया कुछ देर लिखा। पाँच बजने के बाद लोग उठने लगे थे, बूढ़े-बूढ़े लोग ज्यादा थे, नई पीड़ी बहुत देर तक सो रही थी। भूरा भी सोया हुआ था। सुबह जल्दी उठना चाहिए, पर आजकल लोग 10-12 बजे तक सोते हैं, यह कलियुग का प्रभाव है, वह रात में जागते हैं दिन में सोते हैं, बड़ी भारी दुविधा है। कहते हैं कि हमसे रात में ही काम होता है, वही मैं तो चन्द्रमा की ताकत वाला हूँ, चन्द्रमा कि ताकत रात में बढ़ जाती हैं मैं तब भी रात को सो जाता हूँ। क्या लोग कम्पलीट निशाचर हो गए हैं, यह तो ठीक नहीं है।
चहल पहल बढ़ने लगी थी , मैं लिख रहा था। मैंने एक कविता लिखी,
गली-गली शहर-शहर मारा-मारा घूम रहा हूँ।
हर चौराहे पर जाकर तुम्हारी छबी ढूढ़ रहा हूँ।
ढूंढ़ रहा हूँ नजरें तुम्हारी वह प्यारी कटार सी।
खोज रहा हूँ फिर सुंगध वह चंदन के बाग सी।
फिर पौने छः बजे भूरा कि नींद खुल गई, मैंने लिखना बंद कर दिया। मैं जब बाहर गया था तो मैंने एक जगह हॉल के बाहर गैलरी में लोगो को फोन चार्ज करते हुए देखा था, मुझे भी अपना फोन चार्ज करना था। मैं भूरा से उसका और अपना फोन लेकर और दोनों के चार्जर लेकर चार्ज करने आ गया. भूरा वहीं लेटा रहा।
Título : मेरी दिल्ली यात्रा: भाग-3
EAN : 9798227029768
Editorial : Sahitya press
El libro electrónico मेरी दिल्ली यात्रा: भाग-3 está en formato ePub
¿Quieres leer en un eReader de otra marca? Sigue nuestra guía.
Puede que no esté disponible para la venta en tu país, sino sólo para la venta desde una cuenta en Francia.
Si la redirección no se produce automáticamente, haz clic en este enlace.
Conectarme
Mi cuenta