नमस्ते, मेरा नाम अंकित किरार है, मैं अपने गाँव टौरी टिगरा में रहता हूँ। यह साँची के पास ही उससे उत्तर दिशा में है। साँची रायसेन जिले में आती है और मेरा गाँव विदिशा जिले में। मुझे इस बात का हमेशा से दुख है कि विदिशा के इतने पास होने के बाद भी साँची विदिशा जिले में नहीं आती है। मैं सरकार पर ऐसा जिला बनाने के लिए हमेशा गुस्सा करता आया हूँ। बताईए यह भी कोई तुक बनती है, विदिशा शहर ही पूरा विदिशा जिले में नहीं है, हाँ विदिशा शहर रायसेन की सीमा में अतिक्रमण कर चुका है। रायसेन तरफ तो विदिशा जिले की सीमा शहर में ही है, पर उत्तर में देखे तो यह सिरोंज तक जाती है। सिरोज खुद ही जिला बनने लायक था, वह बेचारे काम के लिए इतने दूर विदिशा आते हैं और यह देखो कि साँची वाले सरकारी काम के लिए विदिशा की जगह रायसेन जाते हैं, सरकार ने क्या सोच कर जिला बनाया है। क्या बना दिया है। ऐसे व्यवस्था नहीं चलती है। जिले के मामले में रायसेन जिला विदिशा से बड़ा है पर शहर के मामले में रायसेन बहुत छोटा शहर है। ज्यादातर तो अभी अभी बड़ गया है।
रायसेन जिला विंध्याचल पर्वत के ऊपर है, उसका कुछ उत्तरी भाग मालवा के पठार के अंतर्गत आता है। साँची भी उसी मालवा की पठार पर है और एक ज्वाला मुखिए पहाड़ी पर बसा है। बहुत पहले विंध्याचल निर्माण काल में जमीन से लावा निकल कर ऊपर आ गया था और जम गया इसी कारण साँची की पहाड़ी का निर्माण हुआ। उससे पहले साँची की पहाड़ी नहीं थी, यह भी बहुत पुरानी बात है।
मैं आज इसी, जमाने से पुरानी साँची नगरी की मेरी यात्रा लिख रहा हूँ। आज 10 मार्च 2024, रविवार है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि वह मुझे इसे लिखने में मदद करें ताकि मैं इसे आसानी से पूरा कर सकूँ। जय राम जी की। चलिए शुरू करते हैं...
Título : मेरी साँची यात्रा
EAN : 9798227543899
Editorial : Sahitya press
El libro electrónico मेरी साँची यात्रा está en formato ePub
¿Quieres leer en un eReader de otra marca? Sigue nuestra guía.
Puede que no esté disponible para la venta en tu país, sino sólo para la venta desde una cuenta en Francia.
Si la redirección no se produce automáticamente, haz clic en este enlace.
Conectarme
Mi cuenta